मछली से प्रेगनेंट हुई ये लड़की, अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में सामने आई चौकाने वाली तस्वीर!

By: Pinki Wed, 23 June 2021 3:02:35

मछली से प्रेगनेंट हुई ये लड़की, अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में सामने आई चौकाने वाली तस्वीर!

थाइलैंड के डॉक्टरों के सामने एक बेहद ही चौकाने वाला मामला सामने आया। यहां एक लड़की ने दावा किया कि वो कुछ महीनों से प्रेगनेंट है, लेकिन उसके पेट में बच्चा इंसान का नहीं बल्कि मछली का है। हैरानी की बात ये भी है कि उसकी अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में भी उसके पेट के अंदर एक मछली पलती हुई दिखी है। ये दावा थाइलैंड की रहने वाली फेलिपिना किम्बर्ली ने किया है। डॉक्टर भी इस अनोखी घटना को देखकर हैरान थे। डॉक्टर का कहना है कि उन्होंने इससे पहले कभी ऐसी अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट नहीं देखी थी। किम्बर्ली के पेट में एकदम मछली जैसी आकृति तैर रही थी। उसके मुंह और आंखें भी मछलियों जैसी ही थीं।

fish,girl pregnant with fish,ultrasound report,weird news

किम्बर्ली को कुछ महीनों से पेट में दर्द की शिकायत थी और उसका पेट भी बढ़ रहा था। लड़की को गर्भ में मछली के होने का भरोसा तब बढ़ा, जब किम्बर्ली का अल्ट्रासाउंड कराया गया। अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट में उसके पेट में एक मछली पलती दिखी। किम्बर्ली (Kimberly) की दादी कहती हैं कि उसके साथ ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि वो पीरियड यानि मासिक धर्म के दौरान तैरने के चली गई थी। ऐसा करने से लड़कियों के शरीर के अंदर कोई बाहरी चीज़ जाने की संभावना काफी बढ़ जाती है। किम्बर्ली की दादी को लगता है कि उनकी पोती के साथ भी ऐसा ही हुआ है। किम्बर्ली का कहना है कि उसका कोई ब्वॉयफ्रेंड नहीं रहा।

अल्ट्रासाउंड ने किया हैरान

हालाकि, बाद में डॉक्टर ने खुलासा किया कि लड़की के पेट में मछली नहीं, बल्कि एक ओवेरियन सिस्ट (Ovarian Cyst) थी। ये सिस्ट काफी तेज़ी से बढ़ रही थी, जिसके चलते उसका पेट भी किसी गर्भवती महिला की तरह बढ़ता जा रहा था। इस तरह के केस जेनेटिक और आस-पास की परिस्थितियों पर निर्भर करते हैं।

डॉक्टरों का ये भी कहना है कि इंसान कभी भी मछली के बच्चे पेट में नहीं पाल सकता। इंसान के शरीर के अंदर मछली ज़िंदा रह ही नहीं सकती। ओवरी तक इसका पहुंचना संभव ही नहीं है, क्योंकि फिलोपिन ट्यूब से इसका अंदर प्रवेश करना असंभव है। अब किम्बर्ली को इसके लिए ऑपरेशन की ज़रूरत है। एक स्थानीय अस्पताल ये सर्जरी उसके लिए मुफ्त करेगा। फिर भी अन्य मेडिकल खर्चों, टेस्ट और दवाइयों के लिए उसे और पैसों की ज़रूरत है।

ये भी पढ़े :

# मान गए उस्ताद! अजय देवगन इस मामले में सलमान खान और अमिताभ बच्चन से भी आगे निकले

# Pakistan: मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के घर के बाहर हुआ जोरदार धमाका, 17 लोग घायल; 2 लोगों की मौत

# WTC Final : बाज नहीं आ रहे दर्शक! इस खिलाड़ी के खिलाफ की नस्लीय टिप्पणी, हुआ एक्शन

# MP में वैक्सीनेशन को लेकर चल रहा मजाक! 17 लाख टीके लगा बनाया रिकॉर्ड और अगले ही दिन लगी 5,000 से भी कम डोज

# 4 राज्‍यों में पहुंचा कोरोना का जानलेवा डेल्‍टा प्‍लस वैरिएंट, सामने आए 40 मरीज

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com